शामली

“नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान में 336 वाहनों के चालान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

यातायात पुलिस ने “No Helmet, No Fuel” अभियान के तहत जनपद के प्रमुख चौराहों, बाजारों और पेट्रोल पंपों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल 336 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें 271 दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट पाए गए।

इसके अलावा बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। ऑटो-रिक्शा चालकों को निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की हिदायत दी गई।

पुलिस ने आमजन से अपील की कि हेलमेट और सीट बेल्ट को केवल चालान से बचने का माध्यम नहीं बल्कि जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी सुरक्षा कवच समझें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button