बरेली
विष्णु इंटर स्कूल में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। आज विष्णु इंटर स्कूल में बैंक ऑफ़ बड़ौदा नरकुलगंज शाखा के तत्वावधान में साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की देखरेख शाखा की AGM एवं ब्रांच हेड श्रीमती श्रुति मलिक और चीफ मैनेजर अंकुर अग्रवाल ने की।
इस अवसर पर छात्रों को एटीएम पासवर्ड, ओटीपी की गोपनीयता, अनजान लिंक/एपीके फाइल से बचाव और अननोन कॉल से सतर्क रहने की विस्तृत जानकारी दी गई। बैंक अधिकारियों ने डिजिटल ठगी से बचने के उपाय भी बताए।
कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के वरिष्ठ कॉमर्स प्रवक्ता जितेंद्र जी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल देवेंद्र जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
बैंक अधिकारियों ने बताया कि सत्र इंटरैक्टिव रहा और छात्रों ने बढ़-चढ़कर सवाल पूछे।



