बरेली
डायट सीतापुर में वरिष्ठ प्रवक्ता बने दिनेश जोशी की भावुक विदाई

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सभागार में शुक्रवार को दिनेश जोशी के डायट सीतापुर में वरिष्ठ प्रवक्ता पद पर पदोन्नति के उपलक्ष्य में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में एडी बेसिक व जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार, डायट प्राचार्य डॉ. दीप्ति वार्ष्णेय, बीएसए डॉ. विनीता सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शिक्षकों ने उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार भारतीय ने किया। नवागत वरिष्ठ प्रवक्ता प्रेम सुख गंगवार व सुनील सक्सेना का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भानु शंकर गंगवार, शीशपाल, सत्यदेव, विजय कुमार, शशांक शुक्ला, पूरण सिंह, सतीश वर्मा, तौसीफ अहमद, विवेक शर्मा, सुनील शर्मा, राजेश कुमार सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष अवनीश प्रताप ने सभी का आभार व्यक्त किया !



