गोड्डा

जीपीडीपी योजना को लेकर दो दिवसीय वीएलई प्रशिक्षण शुभारंभ

पथरगामा, बोआरीजोर एवं ठाकुरगंगटी प्रखंड के सीएससी वीएलई हुए शामिल

पोर्टल एंट्री एवं ग्राम पंचायत विकास योजना की दी गई जानकारी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा/गोड्डा : प्रखंड सभागार में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) एवं पोर्टल एंट्री से संबंधित दो दिवसीय वीएलई (विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर) प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ। प्रशिक्षण में पथरगामा, बोआरीजोर एवं ठाकुरगंगटी प्रखंड के कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के वीएलई ने भाग लिया।
प्रशिक्षण का संचालन सीएससी डिजिटल पंचायत के प्रखंड प्रबंधक अनूप कुमार मिश्रा एवं मनीष आनंद ने किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जीपीडीपी योजना की प्रक्रिया, पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं की तैयारी, पोर्टल पर डाटा प्रविष्टि तथा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने वीएलई को प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना से जुड़े सभी कार्य एवं पोर्टल एंट्री निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि पंचायतों के विकास कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित वीएलई पंचायत स्तर पर योजनाओं के बेहतर संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश कुमार गौतम, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्रवण कुमार पांडेय, कंप्यूटर ऑपरेटर विकास कुमार, सीएससी डिजिटल पंचायत की प्रखंड प्रबंधक सुषमा कुमारी तथा सीएससी ऑपरेटर उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button