हापुड़

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कार सवार चार गुंडों ने डबल डेकर बस रुकवाकर हमला और फायरिंग का आरोप…

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) – दिल्ली लखनऊ हाईवे NH 9 पर देर रात कार सवार गुंडों का आतंक देखने को मिला है । दो कारों में सवार चार बदमाशों ने हाइवे पर जा रही डबल डेकर बस को ओवरटेक कर हमला बोल दिया । बस में घुसकर गुंडों नेलाठी डंडों ने जमकर मारपीट की । मारपीट के  दौरान हाईवे पर गुण्डों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग करने का भी आरोप लगा है । गुंडों द्वारा हमले और फायरिंग के दौरान बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार का माहौल बन गया । पुलिस को आता देखकर गुंडे अपनी कारों को छोड़कर मौके से फरार हो गए । जबकि वहीं हापुड देहात पुलिस ने 4 बदमाशों ताहिर, शाहरुख ,आरिफ अनवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।

जानकारी के अनुसार , हापुड देहात थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे एनएच-9 पर देर रात कार सवार गुंडों का आतंक देखने को मिला है । थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में दो कारों में सवार चार बदमाशों ने डबल डेकर बस को ओवरटेक कर उस पर हमला बोल दिया। बस में घुसकर गुंडों ने लाठी-डंडों से जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की । हमले के दौरान हाईवे पर ताबड़तोड़ फायरिंग का आरोप भी लगाया गया है। फायरिंग और मारपीट के दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दहशत का ऐसा माहौल बना कि यात्री भयभीत हो गए। हमला करने के बाद बदमाश विरोध होता देख गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए । इस घटना से पूरे इलाके में यात्रियों में दहशत का माहौल छा गया है।

हालांकि वहीं हापुड देहात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पारस मलिक ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों ताहिर, शाहरुख, आरिफ और अनवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है । थाना हापुड़ देहात पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि हाईवे पर देर रात के समय होने वाली इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया हैं।  पुलिस ने मामले की जांच कर जल्द अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button