बरेली

भाजपा से पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप के सपा में जाने के बाद उनके सगे बहनोई जयपाल सिंह कश्यप को भाजपा ने दिया बड़ा दायित्व

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। भाजपा से पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप के समाजवादी पार्टी में जाने के बाद भाजपा ने उनके सगे बहनोई एडवोकेट जयपाल सिंह कश्यप को बड़ा दायित्व सौंपा है। भाजपा ने उन्हें ब्रज क्षेत्रीय महामंत्री, भाजपा ओबीसी मोर्चा नामित किया है।
जयपाल सिंह कश्यप (एडवोकेट) भाजपा से पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप के सगे बहनोई हैं। जयपाल सिंह कश्यप 6 वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। वह 2012 से पार्टी के सक्रिय सदस्य और हिंदूवादी संगठन जय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
भाजपा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ चुके हैं और उपविजेता रहे हैं। वर्तमान में बरेली बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। पूर्व में बरेली बार एसोसिएशन के दो बार कोषाध्यक्ष व एक बार सह सचिव निर्वाचित हो चुके हैं। अधिवक्ताओं के लिए सदैव संघर्षशील रहे जयपाल सिंह कश्यप की कश्यप समाज में भी अच्छी पकड़ है। बुद्धिजीवी वर्ग में समाज का एक नामचीन चेहरा हैं।
ऐसे में भारतीय जनता पार्टी समीकरण साधने के लिए जयपाल सिंह कश्यप (एडवोकेट) को पार्टी में और भी बड़ा दायित्व देकर धर्मेंद्र कश्यप का विकल्प दे सकती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button