दिल्ली

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बनने पर जयप्रकाश (जे पी भाई) का व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

नई दिल्ली।‌ फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन (FESTA) के अध्यक्ष राकेश यादव एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता परमजीत सिंह पम्मा की अध्यक्षता में जयप्रकाश (जेपी भाई) के भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त होने पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर FESTA के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी योगिंदर सिंह, उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महासचिव कमल कुमार, राजेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल, सह-कोषाध्यक्ष गोपाल ग्रोवर, भारत बराड़ा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। राकेश यादव एवं परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि जेपी भाई को भाजपा में राष्ट्रीय मंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे सदर बाजार के लिए गर्व और खुशी की बात है। उनकी नियुक्ति से आम लोगों के साथ-साथ व्यापारियों में भी उत्साह है। उन्होंने कहा कि जेपी भाई हमेशा व्यापारियों की समस्याओं और उनके हितों को मजबूती से उठाते रहे हैं तथा उम्मीद है कि भविष्य में भी व्यापारियों की आवाज को और अधिक प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाएंगे।
इस अवसर पर राकेश यादव एवं परमजीत सिंह पम्मा ने जेपी भाई को भाजपा में राष्ट्रीय मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , माननीय गृह मंत्री अमित शाह एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जेपी भाई की संगठनात्मक क्षमता, अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, जिसके लिए व्यापारी समाज उनका धन्यवाद करता है।
राकेश यादव एवं परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि जेपी भाई का अनुभव, सरल व्यवहार और संगठन के प्रति समर्पण उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में निश्चित रूप से सफलता दिलाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जेपी भाई भविष्य में भी आम जनता एवं व्यापारी समाज के हितों की आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी व्यापारियों ने जेपी भाई को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button