मथुरा

फरह के परखम और शहर के मसानी क्षेत्र में संचालित दो क्लीनिकों सील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। बिना वैध शैक्षिक प्रमाणपत्र और आवश्यक कागजात के मरीजों का उपचार करने वालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभागीय टीम ने फरह के परखम और शहर के मसानी क्षेत्र में संचालित दो क्लीनिकों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने संचालकों को बिना आवश्यक दस्तावेज के क्लीनिक संचालित न करने की चेतावनी दी। स्वास्थ्य विभाग के नोडल डॉ. गोपाल गर्ग ने बताया कि जांच के दौरान पाया कि फरह क्षेत्र के परखम में डॉ. अमित का क्लीनिक और शहर के मसानी क्षेत्र में संचालित बंगाली क्लीनिक में मरीजों का उपचार किया जा रहा था। दोनों क्लीनिक संचालक उपचार से संबंधित कागजात और शैक्षिक योग्यता के प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों क्लीनिकों को सील कर दिया। उन्होंने बताया गया कि दोनों को सोमवार तक का समय दिया है। यदि तय समय में वह अपने कागजात नहीं दिखा सके तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button