बालाघाट

बोधगया टेम्पल मैनेजमेंट कमेटी एक्ट 1949 को निरस्त करने हेतु आयोजित हड़ताल के प्रतिनिधि मंडल बिहार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से हुई भेट

महाबोधी महाविहार बोधगया का प्रबंधन बौद्ध समुदाय के हस्ते हो एकमात्र लक्ष्य   याचिकाकर्ता पूज्य भदंत धम्म शिखर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) :  महाबोधि महाविहार बोधगया मुक्ति आंदोलन राष्ट्रीय समिति बोधगया के तत्वाधान में समूचे विश्व के बौद्ध अनुयायियों के श्रद्धा का केंद्र विश्व धरोवर महाबोधी महाविहार बोधगया का प्रबंधन बौद्ध अनुयायियों को प्राप्त करने हेतु बिहार राज्य की राजधानी पटना में बिहार राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आवास के सामने दिनांक 23 अगस्त से 27 अगस्त तक 5दिवसीय भूख हड़ताल किया जाना नियत था जिसमें भारत के समूचे प्रांत के लोग  शरीक हुए ल
       महाबोधि महाविहार बोधगया का निर्माण 260 ईसा पूर्व देवनाम प्रियदर्शी बौद्ध सम्राट अशोक ने अपने मौर्य वंश के शासन काल में बनाया था जो दुनिया के समूचे बौद्ध उपासक उपासिकाओ का श्रद्धा का केंद्र है बुद्धिस्ट मिशनरी श्रीलंका निवासी अनागारिक धम्मपाल जी ने महाबोधी महाविहार बोधगया का प्रबंधन बौद्ध अनुयायियों को क़ानूनी तौर पर प्राप्त करने हेतु सर्वप्रथम प्रयास किए 1895में तत्कालिन न्यायालय कलकत्ता में याचिका पेश की थी 1895 के दरम्यान अंग्रेजी हुकूमत थी आंदोलन निरंतर चलता रहा तत्कालीन समय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से डॉ राजेंद्र प्रसाद पंडित गोविंद बल्लव पंत ने अनागारिक धम्मपाल जी को आश्वासन दिया की भारत आजाद होने पर महाबोधी महाविहार बोधगया का प्रबंधन बौद्ध अनुयायियों के हाथों सौंपा जाएगा किन्तु 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद होने के उपरांत भी बौद्ध अनुयायियों को प्रबंधन नहीं सौंपा गया तथा भारत के प्रथम राष्ट्रपति के नेतृत्व में  बिहार सरकार ने बोधगया टेम्पल मैनेजमेंट कमिटी एक्ट 1949बनाया गया जिसमें 4 गैर बुद्धिष्ट 4 बुद्धिस्ट और 1पदेन अध्यक्ष कलेक्टर होगा l उक्त ऐतिहासिक महाबोधि महाविहार बोधगया का प्रबंधन बौद्धों को सौंपा नहीं गया समय समय पर केंद्र व राज्य सरकार के समक्ष बुद्ध अम्बेडकर मिशन के लोगो ने रखा किंतु प्रबंधन गैर बुद्धिष्ट लोगों के हाथों में ही रहा जिसकी वजह से महाबोधी महाविहार बोधगया का प्रबंधन पूर्ण रूप बौद्धों के हाथों में इस बात को मद्देनज़र रखते हुए BTMC Act 1949को निरस्त करने के पूज्य भदन्त अनागरिक धम्मपाल जी के पश्चात बौद्धों ने न्यायालय दिल्ली में रिट पिटीशन क्रमांक 380/2012 पेश की , किन्तु प्रबंधन बौद्ध अनुयायियों को प्राप्त नहीं हुआ उक्त याचिका के समर्थन में 6 वर्ष उपरांत महत्वपूर्ण साक्ष्यों के साथ पूज्य भदंत धम्मशिखर जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महाबोधी महाविहार बोधगया मुक्ति आंदोलन राष्ट्रीय समिति बोधगया के द्वारा वर्ष 2018 को इंटरवेशनं पिटीशन क्रमांक 91048/2018  पेश की
पूज्य भदंत धम्मशिखर जी द्वारा याचिका प्रस्तुत करने के उपरांत सर्वोच्च न्यायालय में नियत पेशियों पर अधिकृत अधिवक्ता के साथ उपस्थित होते रहे । महाबोधि महाविहार बोधगया मुक्ति आंदोलन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भदंत प्रज्ञाशील महाथेरो, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूज्य भदंत धम्म शिखर जी राष्ट्रीय महासचिव डॉ आकाश लामा जी अनिश्चितकालीन धरना प्रभारी भंते सुनीत पाल जी (पटना) डॉ. चंदू पाटिल जी राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा सुनील सारिपुत्र जी राष्ट्रीय अध्यक्ष समता सैनिक दल के नेतृत्व में यह आंदोलन जनमानस का आंदोलन बन गया और संपूर्ण देश के बौद्ध अनुयायियों ने BT एक्ट 1947 को निरस्त करने के लिए अपने अपने स्तर पर आंदोलन किए विगत दिनांक दिल्ली के जंतर मंतर में भी आंदोलन किया गया किन्तु कुंभकरण की तरह नींद में सोई सरकार जाग नहीं पाई महाबोधी महाविहार बोधगया मुक्ति आंदोलन समिति द्वारा तत्कालीन बिहार सरकार के द्वारा बनाया गया BT Act 1949 को निरस्त करने के हेतु 23 अगस्त 2026से 5 दिवसीय भूख हड़ताल बिहार राज्य की राजधानी पटना में माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निवास स्थान के सामने प्रारंभ किया गया तो आंदोलन के प्रथम दिन ही बिहार राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महाबोधी महाविहार बोधगया मुक्ति आंदोलन राष्ट्रीय समिति के प्रतिनिधि मंडल को आवास पर आमंत्रित किया राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य भदंत प्रज्ञा शील जी राष्ट्रीय महासचिव डॉ आकाश लामा भंते सुनीत पाल थेरो ,सिक्किम राज्य के समन्वयक लामा ओगदी पिंसो पटना कलेक्टर के माध्यम से भेट किया गया।
         प्रतिनिधित्व मंडल को माननीय मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा आश्वासन दिया गया की महाबोधी महाविहार बोधगया बौद्ध अनुयायियों का है इस संबंध में सरकार प्रमुखता से विचार करेगी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आश्वासन उपरांत हड़ताल को समिति के द्वारा निरस्त किया गया महाबोधि महाविहार बोधगया मुक्ति आंदोलन समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व महाबोधी महाविहार बोधगया मुक्ति हेतु सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता पूज्य भदंत धम्म शिखर जी ने बताया की सरकार महाबोधि महाविहार बोधगया का प्रबंधन बौद्ध अनुयायियों को अविलंब नहीं सौंपा तो दिल्ली में बड़ा आंदोलन भविष्य में किया जाएगा महाबोधि महाविहार बोधगया मुक्ति आंदोलन समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व म प्र प्रभारी पूज्य भदंत धम्मशिखर जी ने समूचे बौद्ध अनुयायियों से अनुरोध किया की ये आंदोलन बौद्धों की अस्मिता व स्वाभिमान से जुड़ा आंदोलन है हम गैर बुद्धिष्ट लोगों से मुक्त कराकर ही दम लेगें महाबोधी महाविहार बोधगया मुक्ति आंदोलन सरक्षक सदस्य :-  आयु मिलिंद बौद्ध, भोपाल, आयु धम्मरतन सोमकुंवर भोपाल, आयु राष्ट्रपाल बागडे (इंदौर) आयुषमति अरूणा मासुरकर (अंतरराष्ट्रीय धम्म प्रचारक) प्रदेश सलाहकार सदस्य :- पूज्य भदन्त सुभद्र (मुरैना), पूज्य भदन्त श्रध्दा तिलक ( सेमई) ,  पूज्य भिक्षुणी (आर्याजी) संघमित्रा, भोपाल,पूज्य भिक्षुणी आर्या श्रध्दा पूष्प (ग्वालियर),डॉ. मोहनलाल पाटिल, भोपाल,आयु रामु गजभिये, भोपाल,आयु एच एन गोलाइत, भोपाल,गौतम पाटिल, भोपाल,डॉ एड. संजय खोब्रागडे, (प्रदेश अध्यक्ष महाबोधी महाविहार बोधगया मुक्ति आंदोलन समिति भोपाल म प्र  )व उपाध्यक्ष :-पी बी वासनिक, भोपाल, एन आर डोंगरे बालाघाट,पंकज उके इंदौर,अनिरुद्ध दुपारे सौंसर, एड. सिद्धार्थ गौतम दतिया, महासचिव :-  अरुण कुमार अश्वघोष (मेश्राम) भोपाल, कोषाध्यक्ष :- यु जी चौरे, भोपाल,सह कोषध्यक्ष : आयु विकास खांडेकर बालाघाट, सचिव :-आयु आई पी जौहरी शिवपुरी,आयुष्यमत्ती रजनी नगरारे, भोपाल,आयु रविंद्र सारिपुत्र भोपाल, आयु एल डी मेश्राम बालाघाट,सिद्धार्थ बागड़े पांढुर्ना, पंकज डोंगरे बालाघाट, सह सचिव :- आयुष्यामती सुरेखा बागड़े भोपाल, आयु हेमराज मोरे भोपाल,सुधा पाटिल इंदौर, कमल घोघरकर बैतूल, जे पी पठारे नशरुल्लागंज, मिडिया प्रभारी: सुरेश पासवान सौंसर, रमेश छापनी भोपाल,एड सुरेंद्र बरमाटे (जिला सिवनी),नीलेश रामटेके इंदौर,राजेश भोवरे जबलपुर, कार्यकारणी सदस्य :- आयु एस जे बौध्द भोपाल, हर्षेश मेश्राम भोपाल,विक्रम पाटिल भोपाल, रवि बंसोड़ भोपाल, निरंजना मंडलेकर भोपाल, अशोक वानखेड़े भोपाल ज्योतिदेव बौद्ध भोपाल,प्रभा ढोके भोपाल, डॉ एस के सदावर्ते भोपाल,डॉ राजेश मेश्राम भोपाल, विशाल सोनकर भोपाल,एड संजय थूल, भोपाल,कुवंरलाल रामटेके भोपाल, बापुराव ढोने भोपाल,राजू पाटिल भोपाल,रामकृष्ण सिरसाट भोपाल,मनीष रामटेके कटनी, पुष्पा पटेल बैतूल,नंदकिशोर टेम्भुर्णे जबलपुर,अरुण वैद्य सिवनी,सुनील सोमकुंवर छिंदवाड़ा,वंदना रमेश रंगारे बालाघाट, सुनील सेरिया रायसेन,जे पी राहुल शिवपुरी, आनंद सहारे सौंसर,इश्वर बन्सोड, बालाघाट के एल तिरपुडे, बालाघाट संतोष मेश्राम, बालाघाट राजकुमार मंडाले, मंडला,रवी पटले (बालाघाट), राजेश रंगारी (बालाघाट), सुरेश चौरे( बालाघाट),बी ऊके (बालाघाट), इंजी. के एल डोंगरे (बालाघाट),अशोक परासर (ग्वालियर),टी जे भालेवार ,मुनेश्वर घरडे इत्यादि लोगो ने केंद्र व राज्य सरकार से आव्हान किया की महाबोधी महाविहार बोधगया बौद्धों को सौंपा जाए l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button