खैरथल

नगर निकाय आम चुनाव 2026 

नामांकन के प्रथम दिन 53 नामांकन पत्र हुए दाखिल:खैरथल, मुण्डावर मे एक भी नही

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। नगर निकाय आम चुनाव 2026 के तहत जिले की नगर परिषद एवं नगरपालिकाओं में वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन गुरुवार को कुल 53 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें कुल 52 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन प्रस्तुत किया गया।
नामांकन के प्रथम दिन नगर परिषद तिजारा में सर्वाधिक 41 नामांकन पत्र दाखिल हुए। वहीं नगर परिषद भिवाड़ी में 2 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें 1 अभ्यर्थी शामिल है।
इसी प्रकार नगरपालिका कोटकासिम में 4, किशनगढ़-बास में 5 तथा टपूकड़ा में 1 नामांकन पत्र दाखिल हुआ। जबकि नगर परिषद खैरथल एवं नगरपालिका मुंडावर में प्रथम दिन कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ।
नगर निकायवार स्थिति के अनुसार तिजारा में 35 वार्डों के लिए 41 नामांकन, खैरथल में 45 वार्डों के लिए कोई नामांकन नहीं, भिवाड़ी में 60 वार्डों के लिए 2 नामांकन, मुंडावर में 25 वार्डों के लिए कोई नामांकन नहीं, कोटकासिम में 20 वार्डों के लिए 4 नामांकन, किशनगढ़-बास में 25 वार्डों के लिए 5 नामांकन तथा टपूकड़ा में 20 वार्डों के लिए 1 नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 31 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि में नामांकन पत्र दाखिल करने की अपील की गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button