शामली

संत गोरखनाथ चिल्ड्रन एकेडमी में धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। नगर स्थित संत गोरखनाथ चिल्ड्रन एकेडमी में भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।

कार्यक्रम में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के महत्व, भाई-बहन के नैतिक कर्तव्यों और आपसी सम्मान की जानकारी दी। बच्चों ने गीत, कविताएं और प्रेरक प्रस्तुतियां दीं।

इस दौरान राखी बनाओ और पूजा थाली सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय प्रबंधक क्षितिज मित्तल और प्रधानाचार्या कुमारी रंजना मित्तल ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। अंत में विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button