शामली
रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों की कलाई पर सजा रक्षासूत्र
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना परिसर में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की अनूठी मिसाल देखने को मिली। एकल अभियान ग्राम संगठन महिला विभाग की बहनों ने थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह समेत पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पुलिसकर्मियों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने की परंपरा नहीं, बल्कि एक-दूसरे का संबल बनने और हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का संकल्प है।
कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।