बोकारो

तबला वादन में माहिर कलाकार है कसमार के नकलेश घांसी।

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

बोकारो। कसमार प्रखंड के गररी पंचायत निवासी 37 वर्षीय नकलेश घांसी तबला ढोलक नाल वादन के क्षेत्र में माहिर कलाकार हैं। स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाले हर एक कार्यक्रम चाहे वह राजनीतिक, सामाजिक या धार्मिक आयोजन हो इनके उपस्थिति के बिना संभव नहीं है। यह अपने तबला वादन के द्वारा कार्यक्रम की रौनक बढ़ा देते हैं। धार्मिक कार्यक्रम के हर आयोजन में ये अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज कराते हैं। कसमार चौक स्थित श्री श्री राम मंदिर में प्रतिदिन आयोजित होने वाले संध्या आरती हो, यज्ञ या पूजा -पाठ का आयोजन हो या श्री श्री बजरंगबली मंदिर या शिव मंदिर या जन्माष्टमी का पर्व हो या गणेश पूजनोत्सव हो या होली पर फगुआ गीत पर सुर देने की बात हो हर जगह नकलेश घांसी की उपस्थिति नितांत आवश्यक होता है। इनकी पत्नी का नाम जीवन देवी है जो गृहस्थ है तथा इनका एक पुत्र और दो पुत्री है जो अध्यनरत है। इनका मुख्य आर्थिक उपार्जन का पेशा मेहनत मजदूरी कर किसी तरह अपने घर परिवार का पालन पोषण करते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button