बिजनौर

अफजलगढ़ में गुलदारों पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

दो पिंजरों में कैद हुए दो नर गुलदार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

गुलदार की दहशत के बीच बड़ी राहत, कासमपुरगढ़ी और अगवानपुर में दो नर गुलदार पकड़े

बिजनौर/अफजलगढ़। क्षेत्र में गुलदार की लगातार बढ़ रही सक्रियता के बीच बुधवार को वन विभाग को बड़ी सफलता मिली। कासमपुरगढ़ी और अगवानपुर क्षेत्र में लगाए गए अलग-अलग पिंजरों में दो नर गुलदार कैद हो गए। दोनों गुलदारों के पकड़े जाने से पिछले कई दिनों से दहशत में रह रहे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम दोनों गुलदारों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। कासमपुरगढ़ी-माधोवाला मार्ग पर मोहल्ला कोटबाग वाले मंदिर के नजदीक जंगल में किसान आकर्षित के खेत में वन विभाग ने 23 अगस्त को पिंजरा लगाया था। बुधवार सुबह करीब 6:56 बजे पिंजरे में करीब छह से सात वर्ष का नर गुलदार कैद मिला। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गुलदार के पकड़े जाने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पिछले कई दिनों से क्षेत्र में गुलदार दिखाई देने की शिकायत वन विभाग से की थी। अगवानपुर में भी पिंजरे में कैद हुआ नर गुलदार
वहीं गांव अगवानपुर में बिरला फार्म चक रोड के पास किसान नायब सिंह के खेत में लगाए गए पिंजरे में मंगलवार देर रात करीब आठ से नौ वर्ष का नर गुलदार कैद हो गया। बुधवार सुबह ग्रामीण बलविंदर सिंह ने पिंजरे में गुलदार को देखा और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने गुलदार को पिंजरे समेत ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर पीली डैम चौकी पहुंचाया। यहां भी वन विभाग ने 22 अगस्त को पिंजरा लगाया था। वन दरोगा सत्यवीर सिंह ने बताया कि दोनों स्थानों पर नर गुलदार पिंजरे में कैद हुए हैं कासमपुरगढ़ी में कैद गुलदार की उम्र करीब छह से सात वर्ष और अगवानपुर में पकड़े गए गुलदार की उम्र करीब आठ से नौ वर्ष है।उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। कार्रवाई के दौरान वन दरोगा सत्यवीर सिंह, वनकर्मी अंकित चौहान और मुजीबुर्रहमान आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button