रक्षाबंधन पर बहन काशवी ने भाई गर्व की कलाई पर बांधी राखी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर टीचर्स कॉलोनी हसनपुर में भाई-बहन के प्रेम और स्नेह की सुंदर झलक देखने को मिली। इस अवसर पर बहन काशवी ने अपने भाई गर्व की कलाई पर विधि-विधान से राखी बांधी और उसके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राखी बांधने के बाद भाई गर्व ने अपनी बहन को उपहार भेंट करते हुए जीवनभर उसके सुख-दुख में साथ खड़े रहने और हर परिस्थिति में सहयोग करने का संकल्प लिया।
इस दौरान भाई-बहन के बीच स्नेह और खुशी का माहौल रहा। परिवार के सदस्यों ने दोनों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। घर में रक्षाबंधन को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।
रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, स्नेह और आपसी रिश्तों की मजबूती का प्रतीक है। काशवी और गर्व ने भी इस पवित्र रिश्ते की भावनाओं को और मजबूत किया।



