पाकुड़

डीएवी विद्यालय पाकुड़ में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विविध कार्यक्रम

Various programs held at DAV School, Pakur, on National Sports Day.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल, पाकुड़ में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से किसी न किसी खेल गतिविधि में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न खेल गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का परिचय दिया। इस अवसर पर महिला शिक्षिकाओं के बीच म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसका बच्चों ने खूब आनंद लिया। इसके अलावा विद्यार्थियों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button