रांची

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

A delegation from the Shri Krishna Janmotsav Organizing Committee met Chief Minister Hemant Soren.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति, मोरहाबादी, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को आगामी 3 सितंबर 2026 को ‘बाल गोपाल’ तथा 4 सितंबर 2026 को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता, भजन संध्या एवं रासलीला समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाल गोपाल, दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता समेत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। समिति द्वारा आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। मौके पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष विनोद गोप, संरक्षक डॉ. राजेश गुप्ता एवं डॉ. कुमार राजा, सचिव रोहित सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल किट्टू सिंह, महासचिव मनोज गुप्ता, संयुक्त सचिव नरेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button