रांची

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचकर दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचकर उनकी दिवंगत माताजी स्व. सायरा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं और उन्होंने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए अर्जुन मुंडा एवं शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें इस कठिन समय में धैर्य और साहस प्रदान करने की कामना की। इससे पूर्व घोड़ाबांधा स्थित हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री को स्थानीय प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button