मेरठ

एमआईईटी स्कूल में सीटी-एआई पर जिला स्तरीय कार्यशाला

शिक्षकों ने साझा किए नवाचार

 कक्षा-कक्ष में एआई और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग के प्रयोग पर मंथन
शिक्षा में एआई के बढ़ते प्रभाव पर शिक्षकों ने साझा किए अभिनव प्रयोग
 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। मवाना रोड स्थित एमआईईटी पब्लिक स्कूल में शनिवार को कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर जिला स्तरीय विचार-विमर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन सीबीएसई के निर्धारित प्रशिक्षण विषय ‘कंप्यूटेशनल थिंकिंग एंड अंडरस्टैंडिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर सुधांशु शेखर, डिप्टी सिटी कोऑर्डिनेटर गोपाल दीक्षित, स्कूल मैनेजर बरखा अग्रवाल और प्रधानाचार्या रुपाली सहगल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अंतर्विषयक एकीकरण और अभिनव शिक्षण-अभ्यासों पर केस पेपर प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों में पैटर्न रिकग्निशन, तार्किक चिंतन, समस्या समाधान और एल्गोरिदमिक थिंकिंग जैसे कौशल विकसित करने के प्रभावी तरीकों पर चर्चा की गई।
एप्रिसिएशन कमिटी ने सीबीएसई के निर्धारित मानदंडों के आधार पर प्रस्तुत केस पेपर का मूल्यांकन किया तथा श्रेष्ठ तीन केस पेपर का चयन किया। इस दौरान शिक्षकों ने अपने अनुभव और नवाचारपूर्ण शिक्षण विधियों को एक-दूसरे के साथ साझा किया।
कार्यशाला ने शिक्षकों को सहकर्मी-अधिगम, नवाचार और अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए प्रभावी मंच प्रदान किया। साथ ही, विद्यार्थियों में 21वीं सदी के आवश्यक कौशल विकसित करने के लिए नई शिक्षण पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों को कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शिक्षा के विभिन्न विषयों से जोड़कर विद्यार्थियों के सीखने के अनुभव को अधिक प्रभावी, व्यावहारिक और नवाचारपूर्ण बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button