झुंझुनू

निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर में दानदाता ने किया सहयोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

झुंझुनूं। शहर के चूरू रोड़ पर स्थित नयासर बस स्टैंड के पास रघु स्टोन सप्लायर्स के प्रोपराइटर विकास पूनियां द्वारा तेजाजी मन्दिर क्यामसर में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपए का सहयोग देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ ने स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद लोयल, झुंझुनूं शहर ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार विजय सिंह बेनीवाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष मास्टर जोहर सिंह एवं हरिराम चाहर ने तेजा भक्त एवं समाजसेवी विकास पूनियां को तेजाजी महाराज की फोटो भेंट कर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने तेजा भक्त एवं समाजसेवी विकास पूनियां का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंची शिखर का मन्दिर बनेगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button