मेरठ

मोहिउद्दीनपुर में बाल मेले का आयोजन

ग्राम प्रधान विजय नामदेव ने बच्चों को फल वितरित कर मनाया जन्मदिन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। गांव मोहिउद्दीनपुर स्थित पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में बाल मेले का आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान विजय नामदेव उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मकता का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया।बाल मेले में आंगनबाड़ी से जुड़े छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार की हस्तनिर्मित एवं हस्तशिल्प से तैयार की गई आकर्षक वस्तुओं का प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान विजय नामदेव ने बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों को बारीकी से देखा और उनकी सराहना करते हुए बच्चों को आशीर्वाद एवं प्रोत्साहन के शब्द कहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों की रचनात्मक क्षमता, आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ग्राम प्रधान विजय नामदेव का जन्मदिन रहा। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को फल वितरित किए और बच्चों के बीच केक काटने एवं खुशियां साझा करने के बजाय उनके साथ समय बिताकर अपना जन्मदिन विशेष अंदाज में मनाया। उनके इस सराहनीय प्रयास से बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

इस अवसर पर उपज पत्रकार संगठन के अध्यक्ष अजय चौधरी, आशुतोष वशिष्ठ, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधुबाला, अनुज जैन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता तथा सहायिका पद्मा सहित विद्यालय एवं आंगनबाड़ी से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला, वहीं ग्राम प्रधान विजय नामदेव ने बच्चों के बीच जन्मदिन मनाकर सामाजिक सहभागिता और बाल प्रोत्साहन का प्रेरणादायक संदेश दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button