बरेली
‘नो बैग डे’ पर कुंवरपुर नवीन स्कूल में बच्चों ने बनाया किचन गार्डन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / रिठौरा । बेसिक शिक्षा विभाग की ‘नो बैग डे’ पहल के तहत प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर नवीन, गुजर गौंटिया में शनिवार को बच्चों ने किचन गार्डन तैयार किया। प्रधानाध्यापक कृष्ण अवतार सक्सेना ने बताया कि शासन के निर्देश पर अगस्त से नवंबर 2026 तक 10 बैगलेस डे निर्धारित हैं। इन दिनों बच्चों को किताबों के बोझ से मुक्त रखकर रचनात्मक और व्यावहारिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। शनिवार को बच्चों ने उत्साह के साथ मिट्टी तैयार की, पौधे लगाए और बागवानी के गुर सीखे। इस पहल का उद्देश्य श्रम के प्रति सम्मान और रचनात्मक सोच विकसित करना है।
इस दौरान बहोरन लाल, सुरजेश कुमार सागर, नीतू गुप्ता सहित स्टाफ मौजूद रहा।




