खैरथल

ग्राम हंसपुर खुर्द में प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन

110 यूनिट रक्त संग्रहित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। ग्राम हंसपुर खुर्द में आज विनोद सिंह, महिपाल सिंह एवं मोहन सिंह की माताजी की स्मृति में प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में खैरथल-तिजारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में किशनगढ़ बास विधायक दीपचंद खैरिया , नेता प्रतिपक्ष विक्की चौधरी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।
शिविर में गांव के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 110 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने हंसपुर खुर्द के युवाओं द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य की सराहना की।
कार्यक्रम में  युवा नेता मोहन सिंह, भूपेंद्र राणा, विदेश सिंह, तेजपाल सिंह, भारत नरुका, कैलाश, शिव कुमार, सोमवीर सिंह, वीर सिंह चौहान, मेनपाल एवं कुलदीप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा उपस्थित रहे।
आयोजकों ने रक्तदाताओं एवं कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। शिविर में युवाओं की भागीदारी ने समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता और सेवा भावना का संदेश दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button