रांची

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रिसालदार बाबा की मजार पर की चादरपोशी, राज्य की खुशहाली के लिए मांगी दुआ

Chief Minister Hemant Soren offered a *chadar* at the shrine of Risaldar Baba and prayed for the state's prosperity.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर आयोजित 219वें उर्स में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परंपरा के अनुरूप मजार पर चादरपोशी की और राज्य की सुख-समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति एवं खुशहाली के लिए दुआ मांगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की शिक्षाएं प्रेम, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश देती हैं। उन्होंने उर्स के पाक मौके पर राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने राज्य में आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और एकजुटता की भावना को और अधिक मजबूत करने की दुआ की। उन्होंने उर्स में शामिल सभी अकीदतमंदों एवं राज्यवासियों को उर्स की शुभकामनाएं भी दीं। उर्स के अवसर पर मजार परिसर में बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे और श्रद्धालुओं ने अमन, शांति एवं राज्य की तरक्की के लिए दुआ मांगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button