बाराबंकी

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बाराबंकी। आजाद हॉस्पिटल बिजनौर लखनऊ के तत्वाधान मे रविवार  को पंचायत भवन बड़ागांव स्थित सीएसी सभागार में एक दिवसीय  निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमे विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. विमल कुमार पाण्डेय व डा0 मो0 मुबारक द्वारा 175 मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श देते हुए दवाए उपलब्ध कराई ।
 स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान नूरफातिमा ने स्वय अपनी जाँच कराते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविरों से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। ग्रामीण छोटी छोटी बीमारियों को समय से इलाज शुरु नहीं कर पाते है वही बीमारियां बड़ी बन जाती है ऐसे आयोजनों से ग्रामीणों को उनके आसपास उचित सलाह एव परामर्श मिल जाता है सही समय से इलाज शुरु हो जाता है।
स्वास्थ्य शिविर मे स्टाफ नर्स निधि चौहान, ममता, आस्था सिंह  फार्मेसिस्ट मो0 सलीम, मार्केटिंग हेड सैय्यद मुहीउद्दीन , कैम्प इंचार्ज मो0 कासिफ, सहायक आर एन यादव का विशेष सहयोग रहा। स्वास्थ्य शिविर मे आये 175 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श देते हुए दवाए उपलब्ध कराई। मार्केटिंग हेड सैय्यद मुहीउद्दीन ने बताया कि आजाद हॉस्पिटल स्वस्थ भारत, सशक्त भारत पर काम कर रहा है जहा पर आयुष्मान कार्ड धारको कैशलेस सुविधा उपलब्ध करा रही है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद , क्षेत्र पंचायत सदस्य शाहिद अली कृष्ण कुमार गुप्ता, कल्लू यादव, फुरकान खान, मतीन अंसारी आजमी किदवई  आदि लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button