बाराबंकी

रसौली चौकी प्रभारी ऋषभ सिंह चंदेल का मीडिया सेल में तबादला

32 महीने की तैनाती के बाद सहकर्मियों और क्षेत्रवासियों ने दी भावपूर्ण विदाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र की रसौली चौकी प्रभारी ऋषभ सिंह चंदेल का बाराबंकी मीडिया सेल में तबादला होने पर बुधवार को समाजसेवी सरताज आलम उर्फ कल्लू के कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों सहकर्मियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी। समारोह में वक्ताओं ने रसौली चौकी पर उनके 32 महीने के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि ऋषभ सिंह चंदेल ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आम जनता से बेहतर संवाद और आपसी भाईचारे को प्राथमिकता दी। उन्होंने अपनी ड्यूटी का निर्वहन कुशलता और जिम्मेदारी के साथ किया जिससे क्षेत्रवासियों के बीच उनकी अलग पहचान बनी।सहकर्मियों और क्षेत्र के लोगों ने उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए। इस अवसर पर उन्हें फूलों का गुलदस्ता और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। लोगों ने कहा कि अपने व्यवहार और कार्यशैली के चलते ऋषभ सिंह चंदेल हमेशा क्षेत्रवासियों के दिलों में याद किए जाते रहेंगे। सभी ने मीडिया सेल में उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक जहीर खान, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, पवन कुमार, मनीष गुप्ता, कांस्टेबल सूरज जायसवाल, हरिकांत यादव और अजय बुंदेला मौजूद रहे। इसके अलावा समाजसेवी सरताज आलम उर्फ कल्लू, वसीम खान, लाइक, इकराम राइन, शब्बीर कुरैशी, रिजवान खान, राहुल विश्वकर्मा, कय्यूम राइन, अखिलेश वर्मा तथा पत्रकार विशाल गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button