बाराबंकी
भाजपा नेता ने अस्पताल की खोली पोल प्रशासन से कार्यवाही की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बाराबंकी। जिला प्रशासन के तमाम कार्यवाही की मांग दावो के बावजूद भी शहर से लेकर गांवो तक फैले निजी चिकित्सालयो मे मरीजों एव तिमारदारो से किसी तरह वसूली की जाती है जिसको लेकर पहचान छिपाकर इलाज कराने गये भाजपा नेता ने अस्पताल की पोल खोलते हुए प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है ।
बताते चले कि प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक की सख्त कार्यशैली के बाद भी निजी अस्पतालो का मकड़जाल मरीजों का खुन चूसने मे लगे हुए है आये दिन मिलने वाली शिकायतों को लेकर मसौली थाना क्षेत्र ग्राम कपिलनगर के भाजपा नेता पंकज कुमार सिंह पुत्र राजेंद्र कुमार ने पल्हरी चौराहा स्थित आसरा अस्पताल में डॉक्टर की पहचान और चिकित्सीय योग्यता को लेकर सवाल खड़े हुए किये है गत 26 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे अपनी पत्नी की थायराइड संबंधी इलाज कराने पल्हरी चौराहा स्थित आसरा अस्पताल पहुंचे थे। उनका कहना है कि वह थायराइड विशेषज्ञ डॉ. जीशान से परामर्श लेने गए थे, लेकिन वहां मौजूद डॉ. अल्ताफ अहमद ने खुद को डॉ. जीशान बताकर परामर्श देना शुरु कर दिया।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि चिकित्सक ने उनकी पत्नी का ब्लड प्रेशर आदि जांचने के बाद महंगी दवाएं लिखीं और उचित चिकित्सीय सलाह नहीं दी। इसके बाद उन्हें चिकित्सक की वास्तविक पहचान और विशेषज्ञता को लेकर संदेह हुआ जिस पर पंकज कुमार ने स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अल्ताफ अहमद की वास्तविक पहचान, मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण और थायराइड संबंधी उपचार देने की योग्यता की जांच कराने की मांग की है। साथ ही अस्पताल में तैनात चिकित्सकों की योग्यता और उपलब्ध चिकित्सा व्यवस्थाओं की भी जांच कराने की बात कही है।
शिकायतकर्ता का दावा है कि उनके पास बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग और दवा की पर्ची मौजूद है। उन्होंने मांग की है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कराई जाए और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित चिकित्सक एवं अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।



