साहेबगंज
एमएमडीआर संशोधन विधेयक के विरोध में 07 सितंबर को बोरियो प्रखंड मुख्यालय में झामुमो का धरना प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहेबगंज जिले के अंतर्गत बोरियो प्रखंड मुख्यालय में 07 सितंबर को खान एवं खनिज संशोधन विधेयक बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम होना तय है।वही झामुमो कार्यकर्ता सह पर्यवेक्षक मो एजाज अंसारी ने कहा कि उक्त धरना प्रदर्शन में हजारों की संख्या में आम जनता ओर झामुमो कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।केंद्र सरकार के द्वारा झारखंड को हक अधिकारों से वंचित करने के उद्देश्य से यह काला कानून लाया गया है।जिसका विरोध झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति साहेबगंज के तमाम कार्यकर्ता करते हैं।बोरियो बाजार पंचायत के विभिन्न मुहल्लों में आयोजित जन जागरण अभियान के तहत लोगों को जागरूक करते हुए सभी को धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया।एमएमडीआर संशोधन विधेयक केंद्र की भाजपा सरकार को वापस लेना होगा। झारखंड के साथ भेदभाव नहीं चलेगा।साथ में पर्यवेक्षक अर्जुन रजक,कौसर अंसारी,पंचायत अध्यक्ष मंजूर आलम सचिव आलमगिर अंसारी समेत अन्य मौजूद रहें।



