साहेबगंज
चंदन कुमार बने युवा आइकॉन,संविधान दिवस पर साहिबगंज में हर्ष का माहौल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में संविधान दिवस के अवसर पर विकसित भारत युवा संवाद के तहत साहिबगंज के चंदन कुमार को युवा आइकॉन के रूप में नामित किए जाने पर जिले में हर्ष का माहौल है।यह नामांकन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में किया गया है।इस अवसर पर चंदन कुमार ने कहा कि युवा आइकॉन के रूप में नामित होना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है।यह सम्मान उन्हें समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।उन्होंने कहा कि संविधान दिवस हमें भारतीय संविधान के मूल्यों,अधिकारों, कर्तव्यों,समानता,न्याय और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूक रहने का संदेश देता है। देश के युवाओं को संविधान के आदर्शों को आत्मसात करते हुए विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।कार्यक्रम का आयोजन स्थल साहिबगंज महाविद्यालय, साहिबगंज निर्धारित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना, उनकी नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।चंदन कुमार ने इस सम्मान के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा मेरा युवा भारत साहिबगंज के प्रति आभार व्यक्त किया।



