भरत पुर
भुसावर नगर पालिका के निकाय चुनाव 2026 के लिए 25 वार्डो के वार्ड पार्षद के लिए कुल 194 नामांकन फॉर्म जमा हुए
कांग्रेस से पांच तथा बीजेपी के सिम्बल पर 7 नामांकन फॉर्म जमा हुए हैं शेष 182 निर्दलीय नामांकन फॉर्म है।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर नगर पालिका के वार्ड 25 के वार्ड पार्षद के चुनाव नौ सितंबर को होने जा रहे है । जिसके लिए आज सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन उपखंड अधिकारी कार्यालय में रिटर्निग अधिकारी राधेश्याम मीणा के सामने कुल 194 नामांकन फॉर्म प्राप्त हुए।
रिटर्निग अधिकारी कार्यालय की सूचना के अनुसार पांच नामांकन फॉर्म कांग्रेस पार्टी के चिन्ह पर एवं 7 नामांकन फॉर्म बीजेपी के चिन्ह पर प्राप्त हुए है।
भुसावर उपखंड अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी राधेश्याम मीणा ने बताया कि भुसावर नगर पालिका 2026 के वार्ड 01 से 25 तक के वार्ड पार्षद के पद के चुनाव के लिए सोमवार को कुल 194 नामांकन फॉर्म जमा हुए है ।उन्होंने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 182 फॉर्म जमा हुए है जबकि कांग्रेस दल से पांच तथा बीजेपी के सिम्बल पर सात नामांकन फॉर्म जमा हुए है। पार्टी सिंबल पर कुल बारह नामांकन फॉर्म प्राप्त हुए है।
नगर पालिका भुसावर के वार्ड पार्षद के चुनाव लड़ने के लिए नामांकन फॉर्म भरने वाले संभावित उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। जहां पर चुनावी हेल्प डेस्क पर अपने आवश्यक दस्तावेजों की जांच पड़ताल कर कर चुनावी शाखा में अपने नामांकन फॉर्म जमा कराए गए ।आज नामांकन फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि के दिन नामांकन फॉर्म जमा कराने वाले व्यक्तियों की काफी भीड़ उपखंड अधिकारी कार्यालय में रही।
इस बार नगर पालिका भुसावर में वार्ड पार्षद पद के चुनाव के लिए194 नामांकन फॉर्म आए है।
भुसावर नगर पालिका के 25 वार्डो के वार्ड पार्षद के चुनाव के लिएआए कुल194 नामांकन फॉर्मो की एक सितंबर मंगलवार को रिटर्निंग अधिकारी की ओर से संवीक्षा की जाएगी।



