शामली

घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, पुलिस से बरामदगी की गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे की राधा कृष्ण कॉलोनी निवासी व्यक्ति की घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर बाइक बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर बाइक चोर की तलाश शुरू कर दी है।
सिंचाई विभाग के डाक बंगले के समीप राधा कृष्ण कॉलोनी निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। आरोप है कि मौका पाकर चोर बाइक चोरी कर ले गया। काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका।
पीड़ित ने सोमवार को थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बाइक बरामद करने का आश्वासन देते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button