शामली

500 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम अवैध चरस बरामद करने का दावा किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान इनाम पुत्र कामिल निवासी नई बस्ती, सलेमपुर रोड, कांधला के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर चरस की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करने तथा नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button