
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में मंगलवार को भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। सुबह के सत्र में पंडित रमेश चंद्र तिवारी और सुनील शास्त्री ने श्री हनुमान जी का विधिवत पूजन व शृंगार किया।
शाम को श्री हरि संकीर्तन मंडल द्वारा भजनों की रसधारा बहाई गई। रवि छाबड़ा ने ‘है दुख भंजन मारुति नंदन’, संजय आनंद ने ‘मंगल मूर्ति राम दुलारे’, पंकज ने ‘आज मंगलवार है’ और सचिन सेठी ने ‘कीजे केसरी के लाल’ भजन सुनाकर मंदिर प्रांगण को भक्तिमय कर दिया। इसके बाद सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और सामूहिक आरती हुई। शयन आरती के बाद भंडारा प्रसाद वितरित किया गया।




