बरेली
अधिवक्ता परिषद ब्रज इकाई ने स्वाध्याय मंडल आयोजित किया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अधिवक्ता परिषद ब्रज जिला इकाई बरेली ने अपने जिला कार्यालय पर स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें काफी संख्या में अधिवक्ताओं ने सहभागिता की।
जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता राजीव वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अधिवक्ता अमित अवस्थी ने “एनआई एक्ट” विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने अधिवक्ताओं के प्रश्नों के उत्तर देते हुए एनआई एक्ट से संबंधित जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान भी किया। इस अवसर पर जिला संरक्षक ईश्वरी प्रसाद वर्मा, पूरन लाल प्रजापति, राजेंद्र प्रसाद मम्मा, संगठन के जिला अध्यक्ष ओम पाल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज कांत सक्सेना, विनोद कनौजिया, महामंत्री हजारी लाल, अरविंद सिंह गौर, स्वाध्याय मंडल प्रभारी रूपेश कुमार, नवीन शर्मा, सत्य भानु सिंह तोमर, अखिलेश सक्सेना, अमित सक्सेना, धीरेन्द्र चौहान, प्रेम सिंह, राणा प्रताप सिंह, गीता कश्यप, रंजना सागर, पूनम चंद्रा आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शामिल सभी अधिवक्ताओं का आभार जिला अध्यक्ष ओम पाल सिंह ने व्यक्त किया।



