
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के बरहेट में संताल परगना के नवनियुक्त प्रमंडलीय आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल के बरहेट प्रखंड पहुंचने पर पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।इसके बाद आयुक्त ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण SSR शिविर का औचक निरीक्षण किया।मौके पर मौजूद बीडीओ अंशु कुमार पांडे और उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुदनी टुडू से उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और कार्यों में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए।इस दौरान आयुक्त ने झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी,सचिव मुजिबुल रहमान और स्थानीय मुखिया से मुलाकात कर शत-प्रतिशत योग्य नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने के लिए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं का त्वरित निष्पादन करने का भी निर्देश दिया।वही मौके पर झामुमो कार्यकर्ता समदा सोरेन,अन्य बीएलओ व ब्लॉक कर्मी मौजूद थे।



