बुलंदशहर
हैप्पी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शिकरपुर : नगर के हैप्पी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सजकर सभी का मन मोह लिया कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य बी.डी. शर्मा, उपप्रधानाचार्य अरुण कौशिक, जूनियर फ्लोर इंचार्ज रश्मि गुप्ता, एवं प्रोग्राम डायरेक्टर अमान सैफी, द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन एवं मंच संचालन अमान सैफी, ने किया अपनी कुशल एंकरिंग, प्रभावशाली प्रस्तुति एवं उत्साहपूर्ण संवाद से उन्होंने पूरे कार्यक्रम को जीवंत बना दिया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया इस अवसर पर ज्योति तिवारी, ने मां यशोदा की भूमिका निभाकर कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया वहीं दिव्या, एवं वंशिका, ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन जीत लिया नन्हे बच्चों द्वारा राधा-कृष्ण के रूप में दी गई प्रस्तुतियों ने विद्यालय परिसर को भक्तिमय वातावरण से भर दिया जन्माष्टमी कार्यक्रम में हेमन्त कुमार, सीमा सिंघल, शोभा जैन, शालू शर्मा, भारती, प्रिया, ज्योति तिवारी, फराह नाज, शिल्पी, स्वाति सिंह, सीमा सिंह, हरवी सिंह, मीनाक्षी गुप्ता, एवं छवि वशिष्ठ, सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे कार्यक्रम में दर्शिका, चैतन्य, तेजस्विनी, माही, दीप्ति, आराध्या, अर्णव, वान्या, हादिया, कृतिका, परी, काव्या, ध्रुव, पाखी, जितेश, देव, मानसी, प्रशुक, श्रास्ति, कनक, इज़ना, प्रिया, जानवी, भाविक, हेतार्थी, पार्थ, उर्वशी, खुशी, निधि, दिशा, चारु, नित्या, अंशी, लेयेश, ख्याति, पार्थ, अंश एवं काव्या समेत अनेक विद्यार्थियों ने विशेष वेशभूषा में भाग लिया विद्यालय के प्रधानाचार्य बी.डी. शर्मा, ने बच्चों की सुन्दर प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ हुआ ।



