बरेली
137वीं श्रीकृष्ण शोभा यात्रा हर्षोल्लास शांति सद्भाव से संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। चंद्र नगर धार्मिक समिति की 137वीं दधिकांदो शोभा यात्रा शुक्रवार को शांति व सद्भाव के साथ निकली। महाराष्ट्र के झांझ-डमरू मंडल और तीन ग्वाल टोलियों के करतब आकर्षण रहे।
मुख्य अतिथि – विधायक संजीव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मेयर उमेश गौतम, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने सीताराम मंदिर में अभिषेक व आरती कर हरी झंडी दिखाई।
विशेष – पूर्व उपद्रव स्थल पर अमन कमेटी के अच्छन अंसारी, डॉ. कदीर अहमद, विष्णु अग्रवाल, डॉ. सलीम, हाशिम अंसारी ने स्वागत किया। मार्ग में डॉ. विनोद पागरानी, पार्षद राजेश अग्रवाल, उमेश कठेरिया, अनिल सक्सेना, खिदमात कमेटी ने स्वागत किया।
नेतृत्व – अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा एड. व श्याम मनोहर गुप्ता, महामंत्री सोमपाल प्रजापति, संयोजक सुरेश दिवाकर, राजेश मौर्य बबलू, राजीव गुप्ता, राहुल चौधरी। सभासद छंगामल मौर्य, अजय रत्नाकर, हरिओम कश्यप, चंद्रपाल राठौर मौजूद रहे।




