पाकुड़

शिक्षक दिवस पर उपायुक्त ने जिले के शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

The Deputy Commissioner extended best wishes to the district's teachers on Teachers' Day.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। शिक्षक दिवस के अवसर पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। उपायुक्त ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनके व्यक्तित्व, संस्कार, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों के विकास में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने शिक्षकों से समर्पण और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक बच्चे की प्रतिभा पहचानकर उसे आगे बढ़ने का अवसर देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य ही जिले और देश का उज्ज्वल भविष्य है। इस दिशा में शिक्षकों का मार्गदर्शन एवं योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। उपायुक्त ने सभी शिक्षकों के सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button