भरत पुर

खेड़ली मोड पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च आम जन को दिया सुरक्षित रहने का संदेश हाई वे पर होटलो का भी किया निरीक्षण 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर। एन एच 21जयपुर भरतपुर पर स्थित खेड़ली मोड थाना पुलिस ने देर रात को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों निर्देशन में थाना इलाके में शांति सद्भाव बनाए रखने के अलावा अपराधियों में भय एवं आमजन ने पुलिस के प्रति विश्वाश कायम रखने के लिए आमजन को सुरक्षित रहने के उद्देश्य को लेकर खेड़ली मोड पुलिस स्टाफ की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया
खेड़ली मोड थाना धिकारी पवन यादव ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक रेंज भरतपुर डा प्रीति चंद्रा तथा जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा वैर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रेरणा शेखावत एवं भुसावर पुलिस उपाधीक्षक नीरज शर्मा के निर्देशन में खेड़ली मोड थाना इलाके में एन एच 21जयपुर भरतपुर पर स्थित छोकर बाड़ा कला तथा खेड़ली मोड थाना इलाके के ग्रामीण अंचल के अलावा हाई वे पर होटलो का भी निरीक्षण कर अपराधियों में भय एवं आम जन में पुलिस के प्रति विश्वास के साथ ही इलाके में शांति सद्भाव बनाए रखने का संदेश देते हुए पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button