शामली

कहासुनी के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चार घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव नाला में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने के साथ पथराव हो गया। संघर्ष में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घायलों ने सरकारी अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

गांव नाला निवासी उमरदीन और मीर हसन पड़ोसी हैं। बताया गया कि उमरदीन का पुत्र वाजिद दुकान से सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में मीर हसन के पुत्र फैसल से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों के साथ पथराव शुरू हो गया।

संघर्ष में एक पक्ष से वाजिद और माजिद, जबकि दूसरे पक्ष से मीर हसन और फैसल घायल हुए। दोनों पक्षों ने चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button