झुंझुनू
जमालुद्दीन केड ने की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शिष्टाचार भेंट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत से जमालुद्दीन कुरैशी केड ने उनके निज निवास पर आत्मीय एवं भावनात्मक मुलाकात की। इस दौरान कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और पूर्व मुख्यमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं आगामी पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों, जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से सामने रखा गया। इस दौरान सद्दाम कुरैशी केड स्टेट-कॉर्डिनेटर एवं सह प्रभारी टोंक कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, जाकिर केड एवं फूल मोहम्मद बबाई मौजूद रहे।पंचायत चुनाव से पहले इस मुलाकात को क्षेत्र की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



