बरेली

इनर व्हील क्लब ने शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

कृष्ण भजनों पर झूमीं सदस्याएं

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। इनर व्हील क्लब बरेली साउथ की ओर से शिक्षक दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली शिक्षिकाओं स्वस्ति जायसवाल, अंजना शर्मा और पिंकी गंगवार को सम्मानित किया गया। इसके बाद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन हुआ। कान्हा के भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया और सदस्याएं भक्ति में झूम उठीं।
अध्यक्ष निधि अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देते हैं, उनका सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। सचिव बबीता गर्ग ने कहा कि भारतीय पर्व हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश देते हैं।
इस अवसर पर रंजना ठाकुर, अर्चना मलिक, रति गुप्ता, सीमा अग्रवाल, लता अग्रवाल, माला सक्सेना, अनीता अग्रवाल, मनीषा मेहरा, श्वेता अग्रवाल, कृतिका अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, वैशाली अग्रवाल, अंकिता जैन, चित्रा खंडेलवाल, ज्योति मलिक, नीतू टंडन, सुरभि अग्रवाल, प्रसून अग्रवाल, शमा गुप्ता, प्रीति खनिजू, नीना टंडन और स्वीटी मित्तल सहित अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button