शामली

बच्चों के मामूली विवाद में महिला से मारपीट का आरोप

ईंट मारकर घायल किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी रेखा ने पड़ोस की दो युवतियों पर घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने तथा ईंट मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रविवार को पीड़ित महिला रेखा ने बताया कि उसके बच्चों के बीच मामूली विवाद हो रहा था। इसी दौरान पड़ोस की दोनों युवतियां उसके घर में घुस आईं और उसके साथ मारपीट करने लगीं। आरोप है कि इस दौरान ईंट मारकर उसे घायल कर दिया गया।

पीड़िता ने डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है और घायल महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button