उत्तरकाशी

भू_लेख सें जुडे़ लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को जिले में भू-लेख से जुड़े लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट किया कि वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरी तरह मानकों के अनुरूप किया जाए और पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों को बिना किसी ठोस या व्यावहारिक कारण के खारिज न किया जाए जिससे भूमि संबंधी प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता के साथ तेजी लायी सके।

लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के साथ-साथ जिलाधिकारी ने डिजिटल प्रणाली को सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं, ताकि नागरिक पोर्टल पर सही दस्तावेज अपलोड करवा सकें। त्रुटिहीन अभिलेख अपलोड होने से जनसामान्य को कार्यालयों के चक्कर काटने जैसी अनावश्यक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, सही दस्तावेजों की जानकारी होने पर सुचारू कार्य ओर प्रशासनिक स्तर पर भी सत्यापन की प्रक्रिया सुगम और त्वरित बनेगी।
इस दौरान एडीएम मुक्ता मिश्र उपस्थित रही एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button