रांची

चुनाव आयोग के खिलाफ 28 सितंबर को झामुमो करेगा पुतला दहन, ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग

JMM to burn Election Commission effigy on September 28; demands Gyanesh Kumar's dismissal.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। चुनाव आयोग की आंतरिक कार्यप्रणाली को लेकर सामने आए कथित घटनाक्रम के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्यभर में आन्दोलन का ऐलान किया है। पार्टी के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जायेगा। इस दौरान राष्ट्रपति से मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की जायेगी। झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय की ओर से जारी बयान में दावा किया गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा हाल के महीनों में लिए गए कई फैसलों पर आयोग के अन्य दो चुनाव आयुक्तों—सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी—ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार लिखित एवं औपचारिक आपत्तियां दर्ज कराई हैं। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया है कि अन्य चुनाव आयुक्तों की चिंताओं को दरकिनार करते हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) के दौरान बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम हटाने तथा नियमों में एकतरफा बदलाव किए गए। झामुमो ने इन कथित कार्रवाइयों को असंवैधानिक, अनधिकृत और अवैध बताते हुए चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाया है। पार्टी का कहना है कि इन मुद्दों को लेकर 28 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया जाएगा। कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य, सांसद और विधायक, विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा पार्टी के सभी वर्ग संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। झामुमो ने राष्ट्रपति से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने की मांग करने की भी बात कही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button