पाकुड़

पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में सम्पन्न हुआ मासिक लोक अदालत, नौ बेंचों में 66 वादों का निष्पादन, 200727 रुपये का समझौता

Monthly Lok Adalat held at Pakur Civil Court; 66 cases disposed of across nine benches, with settlements totaling ₹2,00,727.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में शनिवार को पाकुड़ व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ दिवाकर पांडेय की अध्यक्षता में तथा प्रभारी सचिव विशाल मांझी की देखरेख में हुआ। मासिक लोक अदालत के दौरान समझौते योग्य मामलों की सुनवाई करते हुए उनका निष्पादन कराया गया। इसके लिए कुल नौ बेंचों का गठन किया गया था। विभिन्न बेंचों के माध्यम से कुल 66 वादों का निष्पादन किया गया तथा मामलों में कुल 2,00,727 रुपये का समझौता कराया गया। लोक अदालत के माध्यम से मामलों के त्वरित एवं आपसी समझौते के आधार पर निष्पादन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान संबंधित पक्षकारों को मामलों के समाधान के लिए आवश्यक विधिक सहायता एवं मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया गया। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र, प्रभारी सचिव सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक, प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास समेत न्यायालय कर्मी, अधिवक्ता, पारा लीगल वॉलिंटियर्स, वादी-प्रतिवादी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button