खैरथल

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किशनगढ़बास एवं तिजारा के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश ने मंगलवार को किशनगढ़ बास एवं तिजारा पंचायत समिति क्षेत्र का सघन दौरा कर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी किशनगढ़ बास सत्यवीर सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं बूथ लेवल अधिकारी मौजूद रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किशनगढ़बास क्षेत्र में स्थापित राजकीय विद्यालय धमुकड़, बाघोड़ा, मिर्जापुर तथा तिजारा के राजकीय विद्यालय जेरौली, खलीलपुर, हसनपुर माफी, बाघोर, सरहेटा के सभी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित बीएलओ से मतदाताओं की संख्या, मतदान केन्द्रों की स्थिति एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
उन्होंने मतदान कक्षों में आवश्यकतानुसार पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त लाइट लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पेयजल, विद्युत, रैम्प, शौचालय सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शांतिपूर्ण मतदान के लिए आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय विद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ पढ़ाया तथा गणित से संबंधित प्रश्न पूछकर उनके शैक्षणिक स्तर का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय के कार्मिकों से शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यालय संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button