
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पोड़ैयाहाट। पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने बताया कि पोड़ैयाहाट में कुछ दिन पूर्व अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण एक नवजात शिशु की मृत्यु का मामला सामने आया था। इस दुखद घटना के बाद मैंने परिजनों को उच्च स्तरीय जांच कराने का पूरा आश्वासन दिया था। इसी सिलसिले में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव से मिलने का समय निर्धारित था, परंतु उनके रांची में मौजूद न होने के कारण, उन्होंने विशेष सचिव (स्वास्थ्य विभाग) आईएएस नेहा अरोड़ा से मिलने का अनुरोध दिया। इसके पश्चात, नेपाल हाउस स्थित कार्यालय में नेहा अरोड़ा से मुलाकात की और पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने इस मामले की निदेशक (डायरेक्टर) स्तर से जांच कराने का आश्वासन दिया है। मुलाकात के दौरान इस मामले के अलावा स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा किया गया।