बरेली
FSSAI नियमों में सुधार की मांग, व्यापारियों ने भेजा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। खाद्य सुरक्षा अधिनियम में आ रही दिक्कतों को लेकर व्यापारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से FSSAI के CEO को 15 सूत्रीय ज्ञापन भेजा। मांग है कि सैंपल भरते समय फॉर्म 5-क निर्माता को भेजा जाए, जांच रिपोर्ट 14 दिन में दी जाए, एक्सपायरी से पहले नोटिस जारी हो और फर्जी शिकायतों पर सैंपलिंग बंद हो। सील बंद पैकिंग पर छापेमारी रोकने और पैकिंग दोष पर सिर्फ पैकिंग फर्म को दोषी मानने की मांग भी की गई।
ज्ञापन में जिला अध्यक्ष अकरम खान, महासचिव कमल गुप्ता व मीडिया प्रभारी डॉ. मुदित प्रताप सिंह सहित व्यापारी मौजूद रहे।



