भरत पुर

पूर्व चेयरमेन की स्मृति में लगवाई बैन्च

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर – भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से कस्बे के पूर्व चेयरमेन गोरधन लाल गर्ग व उनकी पत्नी प्रेमवती की स्मृति में उनके वंशज दिनेशचंद गर्ग, महेश गर्ग, हरिओम गर्ग व विमलेश बंसल के आर्थिक सहयोग से कस्बे में विभिन्न स्थानों पर बैठने के लिए बैन्च लगवाई गई।
शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा व सचिव राजेन्द्र गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे के पूर्व चेयरमेन गोरधन लाल गर्ग व उनकी पत्नी प्रेमवती की स्मृति में उनके वंशज दिनेशचंद गर्ग, महेश गर्ग, हरिओम गर्ग व विमलेश बंसल के आर्थिक सहयोग से डा. सुरेश बसंल, बाडी के नेतृत्व में कस्बे के बादशाह की हौद मोक्षधाम, मुण्डयारा मोक्षधाम, पोस्टआफिस, पुलिस थाना, तहसील, उपखण्ड कार्यालय, सरकारी हाॅस्पीटल, पशु चिकित्सालय, सी.बी.ई.ओ. कार्यालय, सरकारी स्कूल, पंचमुखी मंदिर मुण्डयारा, कुण्डा मंदिर, कुंडी देवता, आदि परिसरों में बैठने के लिए कुल 21 बैन्च लगवाई गई। शाखा के इस पुनीत कार्य की कस्बेवासियों ने भरपूर सराहना की और भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त किथा। उल्लेखनीय है कि गोरधन लाल गर्ग भुसावर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं। इस कार्य में देवकीनंदन सोनी, प्रकाश जैमन, राजेश गोयल, डा. विजय पहाडिया, खेमचंद पाण्डेय, सीडीपीओ नीरज शर्मा, मनीष मित्तल, छोटेलाल सैनी, रोहित सिंघल, अंशु मित्तल, आदि का विशेष सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button